{"_id":"684c55913c991ac62e003492","slug":"cm-sukhu-will-visit-bagasarahn-of-nirmand-on-17th-kullu-news-c-89-1-klu1002-149855-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीएम सुक्खू 17 को निरमंड के बागासराहन जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीएम सुक्खू 17 को निरमंड के बागासराहन जाएंगे
Fri, 13 Jun 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। निरमंड उपमंडल के अंतर्गत बागासराहन में 17 जून को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री बागासराहन में करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्यालय स्थित बचत भवन में उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थी योजनाओं, कल्याणकारी उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही जनता की शिकायतों के निवारण को विभागों की भागीदारी के साथ अग्रिम कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बागासराहन में इको टूरिज्म साइट का निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत जौगी, डीम, चायल, नोर, बागासराहन को शामिल किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि इन पंचायतों की समस्याओं के निपटारे के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
--