फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Clouds rained overnight, eight roads blocked due to landslides

Kullu News: रातभर बरसे बादल, भूस्खलन से आठ सड़कें हुईं अवरुद्ध

Sat, 06 Jul 2024 10:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained overnight, eight roads blocked due to landslides
कुल्लू में मानसून की बारिश के बाद नदी-नालो का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प
कुल्लू। जिले में बरसात शुरू होते ही दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण बाह्य सराज की आठ सड़कें भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गई हैं। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने ग्रामीणों और पर्यटकों से नदी-नालों की ओर न जाने का आह्वान किया है। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण कुल्लू और लाहौल के नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन


बारिश होने से किसानों और बागवानों में खुशी की लहर है। फलों के साथ मक्की, राजमा और सब्जियों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5:00 बजे तक बारिश होती रही। ब्यास के साथ चंद्रा नदी, पार्वती, पिन पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिले के तमाम नाले उफान पर हैं। बाह्य सराज की पेरी नाला से डवारच, राची से खनी, दलाश से गुंगी, राणाबाग से काड़ीबाग, खनाग-शुश-टकरासी, करशाला, बांशा तथा कराड़ मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पर्यटकों को नदी-नालों, ट्रैकिंग पर न जाने की हिदायत दी है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि नदियों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी बरसात में सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

बागवान निका राम, सूरज कुमार, प्रेम लाल, देवी सिंह तथा मनोहर लाल ने कहा कि बारिश ने किसानों-बागवानों को खुश कर दिया है। फलों के साथ मक्की, राजमा और अन्य सब्जियों के लिए संजीवनी का काम करेगी। बागवानी उपनिदेशक कुल्लू बीएम चौहान ने कहा कि इन दिनों कृषि और बागवानी को सबसे अधिक बारिश की जरूरत थी। मौसम मेहरबान हुआ और बारिश होने से नमी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed