{"_id":"66a4f9cbafb35e3bef09447e","slug":"clouds-rained-in-shakti-marod-early-flood-system-sent-information-to-the-project-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127620-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाक्टी-मरोड़ में बरसे बादल, अर्ली फ्लड सिस्टम ने प्रोजेक्ट भेजी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाक्टी-मरोड़ में बरसे बादल, अर्ली फ्लड सिस्टम ने प्रोजेक्ट भेजी सूचना
विज्ञापन
एक ही गांव में भारी बारिश होने से न्यूली खड्ड का बढ़ गया जलस्तर
एक ही जगह बारिश होने से सहमे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। जिले समेत सैंज घाटी में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन शनिवार दोपहर दुर्गम गांव शाक्टी और मरौड़ में बादल जमकर बरसे हैं। इससे न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ गयास। एक ही गांव में बारिश होने से घाटी के लोग सहम गए हैं। उन्हें डर है कि इस बरसात भी पिछले साल की तरह न्यूली से लेकर लारजी तक बाढ़ के कारण नुकसान न हो। वहीं, शाक्टी में स्थापित अर्ली फ्लड सिस्टम मशीन ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। क्षेत्र तेज बारिश होते ही मशीन ने इसकी सूचना एचपीपीसीएल 100 मेगावाट परियोजना कार्यालय लारजी को भेज दी।
शाक्टी में एचपीपीसीएल की ओर से 69 लाख की लागत से अर्ली फ्लड सिस्टम मशीन स्थापित की गई है। इससे बाढ़ और आपदा से पूर्व जानकारी मिल जाएगी। इससे नुकसान को कम किया जा सकता है। इस संबंध में एचपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने कहा कि शाक्टी-मरौड़ गांव के आसपास तेज बारिश हुई है। इससे खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। कहा कि शाक्टी में स्थापित अर्ली फ्लड सिस्टम मशीन ने इसकी पूर्व सूचना भेज दी थी। कहा कि मशीन ने अपना कार्य करना आरंभ कर दिया है। इससे खतरा कम किया जा सकेगा। संवाद