फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleaning system turned into garbage...filth in the fair ground

Kullu News: सफाई व्यवस्था हुई कचरा...मेला मैदान में गंदगी

Thu, 14 May 2026 04:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:11 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system turned into garbage...filth in the fair ground
नगर निकाय चुनाव का मुद्दा
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था हुई कचरा...मेला मैदान में गंदगी
नगर पंचायत बंजार क्षेत्र में चरमराई सफाई व्यवस्था, चुनाव में बना मुद्दा
कचरा एकत्रित करने की नहीं है उचित व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां नगर से निकलने वाले कचरे को डंप करने के लिए जगह नहीं है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। यहां कचरे का निष्पादन सही से नहीं हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे शहर के लोग तो परेशान हैं, साथ में यहां से गुजरने वाले पर्यटकों को भी दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत की ओर से इससे पहले भी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। कचरा कुप्रबंधन के लिए नगर पंचायत को कई बार जुर्माना भी लग चुका है लेकिन उसके बाद भी यहां स्वच्छता को लेकर व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। अब नगर पंचायत बंजार के चुनाव में सफाई व्यवस्था का मुद्दा गहराया हुआ है। यहां चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार भी शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए उचित कदम उठाने का दावा कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर नगर से निकलने वाले कचरे को आनन-फानन में मेला मैदान में डंप कर दिया जाता है जो महीनों तक यहां पड़ा रहता है। इससे उठाने वाली दुर्गंध भी लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। मैदान के साथ स्कूल भी हैं जिससे बच्चों को भी काफी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को देखते हुए जहां नगर पंचायत को उचित कदम उठाने चाहिए तो वहीं प्रशासन को भी इस मसले को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए योजना बनाने की जरूरत है। नगर पंचायत को प्रशासन के साथ मिलकर इसका खाका तैयार करना चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु बन सके और लोगों को भी इससे निजात मिल सके। रोशन लाल ठाकुर, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधर नहीं रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और नगर परिषद को इस ओर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
-बेली राम ठाकुर, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed