फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleaning staff missing, garbage piled up in Upper Sultanpur ward

Kullu News: सफाई गायब, कर्मी भी लापता, अपर सुल्तानपुर वार्ड में लगे कचरे के ढेर

Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff missing, garbage piled up in Upper Sultanpur ward
अपर सुल्तापुर में लगे  कूड़े  के ढेर से लोगों परेशान। संवाद
नप की घर से कचरा उठाने की मुहिम ठप, लोग सड़क पर फेंक रहे कूड़ा
विज्ञापन

खनेड़ में कचरा फेंकने से चूहों का बसेरा बनी पहाड़ी, खोखली होने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। शहर के अपर सुल्तानपुर वार्ड में कचरे की समस्या विकराल होती जा रही है। नगर परिषद की घर-घर से कचरा उठाने की मुहिम ठप हो गई है।
नप के सफाई कर्मचारी पिछले कई महीनों से गायब हैं। इसकी वजह से लोग रास्तों के किनारे और सड़क पर ही कचरा फेंकने को मजबूर हैं।
कुछ असामाजिक तत्व तो लोगों के घरों के आगे कचरा फेंक रहे हैं। अपर सुल्तानपुर वार्ड के साथ लगती खनेड़ पहाड़ी में तो सरेआम कचरा फेंका जा रहा है। इस वजह से पहाड़ी में चूहों का बसेरा हो गया है। इन्होंने पहाड़ी को खोखला करना शुरू कर दिया है। बरसात के दिनों में पहले ही भूस्खलन से जान-माल का नुकसान हो चुका है।

स्थानीय निवासी गीता शर्मा ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के आगे पहाड़ी से कचरा फेंक रहे हैं। इस वजह से चूहों ने पहाड़ी को खोखला करना शुरू कर दिया है। इससे घर को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को यहां कचरा न फेंकने के लिए नगर परिषद की ओर से चेतावनी जारी करनी चाहिए। बताया कि कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी पिछले कई महीनों से आ ही नहीं रहे हैं। इस वजह से कूड़े का निपटान करने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अध्यापक गोपाल कृष्ण शास्त्री व निदेश ने मांग की है कि नगर परिषद घर-द्वार से कूड़ा उठाने की मुहिम को सख्ती से लागू करें। लोगों के घरों के आगे और खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने बताया कि अपर सुल्तानपुर में पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है जहां लोग खुले कचरा फेंक रहे हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों को भी यहां काम करने में मुश्किल पेश आ रही हैं। उन्होंने कूड़े के निपटान की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि घर-द्वार से कूड़े को उठाया जा रहा है। अगर कहीं समस्या आ रही है तो इस शहरवासी इसकी सूचना नगर परिषद को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपर सुल्तानुपर की समस्या को दूर किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed