फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   clean compaign runed in kullu nagar parishad

नगर परिषद के 11 वार्डों में की सफाई

Mon, 25 Jan 2021 07:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
clean compaign runed in kullu nagar parishad
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की ओर से 15 से 24 जनवरी तक स्वर्ण जयंती स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में नप के कार्यकारी अधिकारी वीआर नेगी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने शहर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शहर के 11 वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर शहर वासियों को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इनमें साफ-सफाई की गई। विभिन्न वार्डों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीरआर नेगी ने कहा कि प्रदेश की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर शहर में दस दिनों तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। शहर को साफ बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से 15 जनवरी से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में रोजाना सफाई की गई। इसके तहत निकासी नालियों आदि की सफाई भी नप सफाई कर्मचारियों की ओर से की गई। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के साथ मिलकर शहर को नया रूप दिया जाएगा। कहा कि कुल्लू शहर का संपूर्ण सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसका प्लान नगर परिषद ने तैयार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed