फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Classes will be sanitized when school opens

स्कूल खुलने पर कक्षाएं होंगी सैनिटाइज

Fri, 28 Jan 2022 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Classes will be sanitized when school opens
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 31 जनवरी तक छुट्टियां हैं। लेकिन बोर्ड की कक्षाओं की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की तैयारी कर रहा है।
जिला कुल्लू में भी समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने योजना तैयार कर दी है। स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा और कक्षाओं के सैनिटाइजेशन का जिम्मा अध्यापकों को सौंपा गया है। अभियान के तहत बाकायदा जिले के 1050 स्कूलों को 17 लाख का बजट जारी किया गया है। इसके चलते स्कूल के हर एक अध्यापक को 500 रुपये की राशि मिलेगी। इस राशि को कक्षा को सैनिटाइजेशन, जरूरत पड़ने पर मास्क और अन्य आवश्यक कार्यों पर खर्च किया जाएगा। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में प्राथमिक से लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक करीब 1050 स्कूल हैं। जिले के उच्च स्कूलों में 11673 तथा वरिष्ठ माध्यमिक में 9701 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अगर शिक्षा विभाग की योजना के तहत एक फरवरी से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के लिए बुलाया जाता है तो लाखों के बजट को कोरोना से बचाव कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी चांद किशोर गौतम ने कहा कि पूर्व की भांति स्कूल खुलने पर रोजाना कक्षाओं को नियमित अंतराल में सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए 17 लाख का बजट जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम तैयार
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अगर पाबंदियां जारी रहती हैं तो जिले में दोबारा हर घर पाठशाला कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा। जिले में प्रारंभिक से लेकर 12वीं कक्षा के करीब 93525 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed