{"_id":"5f35670a8ebc3e3ce7275526","slug":"civic-amenities-kullu-news-sml341629887","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने मंडार और फरबोग को बनाया कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने मंडार और फरबोग को बनाया कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी के मंडार और फरबोग गांव को कोरोना संक्रमण को देखते हुए कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किया गया है। रोपा पंचायत के इन गांवों में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
आदेशों के अनुसार रोपा पंचायत के कुछ क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पंचायत के वार्ड नंबर एक के मंडार और फरबोग गांव को कंटेनमेंट जोन और वार्ड के शेष क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और मेडिकल आपातकाल में तैनात कर्मियों और वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों और व्यक्तियों के आवागमन की मनाही है। डीसी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति न तो पैदल और न ही वाहन से घूम सकेगा। इसके अलावा किसी भी सार्वजनिक रास्ते या स्थान पर खड़ा नहीं होगा। इन आदेशों की उल्लंघना करते यदि कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड से लौटा सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। सैनिक उत्तराखंड से पहुंचा है और घर में क्वारंटीन था। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए एहतियातन रेेपा पंचायत के उपरोक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन बनाया है।