{"_id":"5f35665c8ebc3e3cba0b48cf","slug":"civic-amenities-kullu-news-sml3416293170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी चंबा के खिलाफ जांच करवाएं सीएम और राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी चंबा के खिलाफ जांच करवाएं सीएम और राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। प्रेस क्लब बंजार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से डीसी चंबा के मामले में उचित जांच करवाने की मांग की है। प्रेस क्लब बंजार के अध्यक्ष हरिकृष्ण कौल की अध्यक्षता में एसडीएम हेम चंद वर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इसके माध्यम से मांग की गई कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और मीडिया की ओर से निष्पक्ष और तथ्य पर आधारित समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। उपायुक्त चंबा की ओर से पत्रकारों के साथ द्वेषपूर्ण की गई कार्रवाई की प्रेस क्लब बंजार ने कड़ी निंदा की है।
प्रेस क्लब के महासचिव राजीव कुमार बग्गा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसकी जांच करवानी चाहिए। उपायुक्त को सार्वजनिक तौर पर चंबा के पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए। प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि किसी भी अधिकारी की ओर से मीडिया की आवाज को दबाना ठीक नहीं है। यह अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट करना है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने की अपील की है। इस दौरान बंजार प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ सलाहकार प्रीतम शर्मा, नोक सिंह चौहान, रमेश ठाकुर व जिला प्रतिनिधि नवल चौहान मौजूद रहे।
--