फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civic amenities

शरण में बनेगा पुस्तकालय, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल नग्गर पंचायत का शरण गांव आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर नजर आएगा। बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू के सहायक निदेशक अनिल साहू ने शरण गांव के हैंडलूम क्राफ्ट विलेज के तहत विकसित करने पर यह बात कही है।
विज्ञापन

कहा कि शरण गांव में पुस्तकालय की भी स्थापना की जाएगी। गांव में बड़ी संख्या में स्ट्रीट सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात्रिकाल में भी घरों के बाहर लगाई गई खड्डियों में बुनाई का काम किया जा सके। सभी मकानों में पेंट व पॉलिश की जाएगी। मार्गों का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा, जिससे गांव के पुराने वैभव को बनाया रखा जा सके। अनिल ने कहा कि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय ने देश के तीन हैंडलूम गांवों में हिमाचल के शरण को भी शामिल किया है। सामान्य सुविधा केंद्र कुल्लू के माध्यम से इस गांव में बुनियादी सुविधाओं तथा हैंडलूम सुविधा केंद्र के निर्माण पर 1.40 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। शरण गांव की तस्वीर में रंग भरने के लिए साहू ने कहा कि गांव के शीर्ष में तीन मंजिला सामान्य सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसमें पहली मंजिल में बुनकर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र में सैलानी भी बुनाई का अनुभव कर सकेंगे। एक मंजिल में तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा और इसे एक शोरूम का स्वरूप दिया जाएगा। भंडारण कक्ष के साथ-साथ सामान्य सुविधा केंद्र में ओपन कैफेटेरिया बनाया जाएगा ,जहां स्थानीय व्यंजन सैलानियों को परोसे जाएंगे। गांव के सभी बुनकरों को आधुनिक फ्रेमलूम दिए गए हैं, जिससे बुनाई की गुणवत्ता व क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हथकरघा यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है। लोग सर्दियों के लिए स्वयं बुनाई कर पूरे परिवार को कपड़े तैयार करते हैं। बुनकर सेवा केंद्र बुनकरों को विपणन की सुविधा प्रदान करेगा और उत्पादों की ब्रांडिंग विश्व स्तर पर की जाएगी। इससे शरण के लोगों की आर्थिकी में बड़ा बदलाव आएगा। कहा कि शरण गांव में किए जाने वाले सभी कार्यों की शुरूआत की जा चुकी है और जल्द से इन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देशी व विदेशी सैलानी नग्गर कैसल तथा रौरिक आर्ट गैलरी का भ्रमण करते हैं। अब ये सैलानी साथ लगते शरण गांव अवश्य पहुंचेंगे। गांव में सैलानियों के पसंद के गुणवत्ता युक्त ऊनी वस्त्र व उत्पाद तैयार किए जाएंगे। बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू के प्रभारी अनिल साहू ने हथकरघा से संबंधित योजनाओं बुनकर मुद्रा लोन, इंडिया हैंडलूम ब्रांड, हैंडलूम यार्न, ब्लॉक लेवलकलस्टर, ई-यार्न पासबुक, राष्ट्रीय पुरस्कार आदि एवं शरण गांव में चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed