{"_id":"5e46cd2d8ebc3ee5fc514d1e","slug":"civic-amenities-kullu-news-sml324382555","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुल्लू में भी सस्ता राशन ले सकेंगे दूसरे जिलों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कुल्लू में भी सस्ता राशन ले सकेंगे दूसरे जिलों के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले की सरकारी राशन की 448 दुकानों में पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू हो गई है। अब जिला कुल्लू में रहने वाले सूबे के अन्य जिलों के लोग भी यहां के डिपुओं से सस्ता राशन खरीद सकेंगे। पोर्टेबिलिटी सुविधा से हजारों लोगों को फायदा होगा। योजना शुरू होने से जिले में कामकाज करने वाले और नौकरी पेशा लोगों ने खुशी जताई है।
पोर्टेबिलिटी सुविधा से लोगों के रुपये की बचत होगी। खासकर दिहाड़ीदार व मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। इसके तहत राशन केवल बॉयोमीट्रिक प्रणाली से ही वितरित किया जाएगा। बिक्री के लिए दोनों पास मशीनें ऑनलाइन होनी चाहिए। मशीन में पोर्टेबिलिटी का विकल्प होना अनिवार्य है। पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत उपभोक्ता को अपनी पूर्ण पात्रता एक ही उचित मूल्य की दुकान से उठानी होगी। आंशिक पात्रता तभी मान्य होगी अगर उस उचित मूल्य की दुकान में स्टाक उपलब्ध नहीं होगा। यदि कार्ड धारक ने राशन की कुछ भी मात्रा अपनी उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त कर ली है, तो वह उस महीने पोर्टेबिलिटी के तहत किसी अन्य उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त नहीं कर सकता है। कार्ड धारक महीने में एक बार ही इस सुविधा राशन ले सकेगा तथा इस स्कीम के अंतर्गत राशनकार्ड धारक राशन लेने के लिए पात्र होंगे, जिनका आधार नंबर राशन कार्ड से पंजीकृत है। देव राज, दुनी चंद, प्रकाश चंद, रमेश लाल, मेहर सिंह, शेर सिंह, ओम प्रकाश, सोहन लाल तथा अनिल कुमार ने सरकार की इस योजना का स्वागत करते हुए इसे अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का लाभ जिले के अन्य जिलों के हजारों लोगों को मिलेगा। उधर, जिला खाद्य एवं नियंत्रक अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू में फरवरी माह से पोर्टेबिलिटी योजना 448 सरकारी डिपुओं में शुरू हो गई है। कहा कि इससे दूसरे जिलों के हजारों लोगों का फायदा होगा।