फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civet at Naggar

नग्गर में मिला वन्य प्राणी सिवट का बच्चा

Mon, 31 Aug 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 31 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

ऐतिहासिक गांव नग्गर में हिमालय में पाया जाने वाले एक वन्य प्राणी सिवट का बच्चा मिला है। सिवट जिसे स्थानीय भाषा में वनसोका भी कहा जाता है, को सोमवार सुबह लोगों ने गांव में देखा। गांव के पर्यावरण प्रेमियों ने इसे रेस्क्यू कर अपने घर में रख लिया है।

विज्ञापन


अब इसे वन विभाग को सौंप दिया जाएगा। वहीं, पर्यावरण प्रेमी सिवट की घटती संख्या को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तीन दशक पहले जिला के जंगलों में यह प्राणी काफी अधिक संख्या में पाया जाता था, लेकिन आज इस वन्य प्राणी की संख्या आधे से भी कम रह गई है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले नग्गर में एक बड़ा सिवट मिला था और अब सिवट का बच्चा मिलने से नग्गर गांव फिर चर्चा में है।
विज्ञापन


 वन्य प्राणी को अपने घर में रखने वाले पशपाल ने कहा कि वन्य प्राणी का आबादी वाले क्षेत्र में आना इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान समय में वन्य प्राणियों को अपना अस्तित्व बचाने के लिए गांवों का रुख करना पड़ रहा है। फिलहाल, वन्य जीव को लेकर विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है। उधर, इस मामले को लेकर डीएफओ डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed