{"_id":"6969220b9b293185ad07b899","slug":"city-sports-kumbh-will-be-held-in-kullu-on-17-18-kullu-news-c-89-1-ssml1015-166627-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में 17-18 को होगा नगर खेल कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में 17-18 को होगा नगर खेल कुंभ
Thu, 15 Jan 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में खेल नगर खेल कुंभ का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ढालपुर स्थित खेल मैदान और इंडोर स्टेडियम में कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाएगी।
इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने सभी तैयारियां कर ली हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन का जिम्मा अलग-अलग कमेटियों को सौंपा है।
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि इकाई और खेला भारत राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर खेल कुंभ का आयोजन कर रहा है। ढालपुर में 17 और 18 जनवरी को बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन और ढालपुर खेल मैदान में कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल कुंभ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और अनुशासन विकसित करना है। 16 दिसंबर को शाम 5 बजे तक इच्छुक टीमें पंजीकरण करवा सकती हैं। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के अलावा ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
--