फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CITU strongly opposes the notification of labor law

Kullu News: सीटू ने किया श्रम कानून की अधिसूचना का कड़ा विरोध

Sat, 22 Nov 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
CITU strongly opposes the notification of labor law
सीटू नेता बोले, अधिसूचना जारी करना मेहनतकश लोगों के साथ धोखा
विज्ञापन

मजदूर कार्यस्थलों पर काले बिल्ले लगाकर दर्ज करवाएंगे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्र सरकार की ओर से चार श्रम कोड की अधिसूचना जारी करने का सीटू ने कड़ा विरोध जताया है। जिला सीटू पदाधिकारियों ने इस अधिसूचना को राष्ट्र के मेहनतकश लोगों के साथ धोखा करार दिया है।
मीडिया को जारी बयान में सीटू के जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर और जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि 21 नवंबर को जारी इन तथाकथित 4 श्रम कानून की अधिसूचना लोकतांत्रिक भावना का सरेआम उल्लंघन है। इन कानून के लागू होने से मजदूरों के जीवन और आजीविका पर हमला होगा। यह मजदूरों को गुलामी की ओर धकेल देगा। उनका अधिकार भी छिन जाएगा।
विज्ञापन

इस फैसले के विरोध में जिला कमेटी सीटू ने फैसला लिया है कि सभी कार्यस्थलों पर मजदूर काले बिल्ले पहनकर अपना प्रतिरोध दर्ज करवाएंगे और श्रम कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र औद्योगिक महासंघों ने केंद्र सरकार के इस मजदूर विरोधी कार्य के विरोध में 26 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। कुल्लू जिले में भी तीन स्थानों पर कुल्लू, सैंज और आनी में विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed