{"_id":"582f29154f1c1b5936900fea","slug":"citu-protest-aginst-state-goverment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, रैली निकाली
कुल्लू
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में नारेबाजी करते सीटू वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू सीटू और सीपीआईएम ने ढालपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ एक विरोध रैली निकाली। सीटू कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली इस रैली में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीपीआईएम के जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला तथा सीटू जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन किन्नौर की शौंगटोंग परियोजना में कंपनी और प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों पर किए जा रहे शोषण के विरोध में किया गया। उन्होंने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ माह से मजदूर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन कंपनी प्रदेश सरकार के इशारों पर मजदूरों के साथ समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
श्रम विभाग और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद भी कंपनी मजदूरों को काम पर लेने को तैयार नहीं हैं और श्रम कानूनों को लागू नहीं कर रही है। सरकार के इशारे पर परियोजना के 97 मजदूरों को चार माह से झूठे केसों के तहत जेलों में बंद कर रखा हैं। सात दिन लगातार भूख हड़ताल पर बैठे सीटू नेताओं को सरकार के इशारे पर पुलिस ने जबरन उठाया और राकेश सिंघा व यूनियन के नेता को अस्पताल ले जाने के बहाने आधी रात को बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ दिया। सीटू व सीपीआईएम ने वीरभद्र सरकार पर राकेश सिंघा को सुनियोजित साजिश के तहत जान से मारने का आरोप लगाया है। इस मौके पर सीटू के जिला अध्यक्ष भूप सिंह भंडारी, सर चंद, अनिल कुमार, खेम चंद और गोविंद भंडारी ने अपने विचार रखे। प्रदर्शन में चमन लाल, विरेंद्र कुमार, राम राज महंत, राम चंद, शेर सिंह, पवन कुमार तथा उत्तम चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन