फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children vulnerable to viral infection due to humidity

Kullu News: उमस के कारण वायरल की चपेट में बच्चे

Tue, 23 Jul 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children vulnerable to viral infection due to humidity
कुल्लू। जिले में उमस बढ़ने से बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कुल्लू में दो महीने से बादल नहीं बरसे हैं। इसके कारण उमस भरी गर्मी से वायरल का प्रकोप बढ़ा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंच रहे बच्चों में बुखार के लक्षण अधिक मिल रहे हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ गई है। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को हाइड्रेटिड रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग घरद्वार पर ओआरएस के पैकेट मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल की शिशु रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उमस भरी गर्मी की चपेट में बच्चे अधिक आ रहे हैं। गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। पंखे की हवा भी पर्याप्त नहीं हो रही है। गर्म हवाओं के कारण लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि उमस भरी गर्मी के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक बच्चों का उपचार करने के लिए तैनात हैं। उन्होंने लोगों से हाइड्रेट रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed