{"_id":"60d363278ebc3e2a034880f5","slug":"chief-minister-gave-a-gift-of-64-crores-to-kullu-kullu-news-sml3745044167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने कुल्लू को दी 64 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने कुल्लू को दी 64 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को जिला कुल्लू को करोड़ों रुपयों की सौगात दी। उन्होंने मनाली, बंजार और कुल्लू विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्चुअल माध्यम से लगभग 64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने मनाली की रामशिला-नग्गर सड़क के सजला नाले पर 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 10.37 मीटर लंबे डबललेन पुल, रामशिला-नग्गर वामतट पर प्रीणी नाले पर 1.56 करोड़ की लागत से बने पुल केे अलावा रामशिला-नग्गर मार्ग पर 2.28 करोड़ से बने काईस पुल का लोकार्पण किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के अतिरिक्त भवन और मनाली के गुलाबा बैरियर पर 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनी पार्किंग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को उन्होंने 15 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किए, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोरोना महामारी के कारण 64 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं को एक सादे समारोह में केवल 20 लोगों की मौजूदगी में जनता को समर्पित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि 56 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण होना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम हिमाचल थीम पर आधारित कुल्लू जिले के कलाकारों की ओर से गाया गया स्वर्णिम हिमाचल गीत भी जारी किया। उन्होंने जिला प्रशासन कुल्लू व कलाकारों का प्रदेश की विकास गाथा को प्रदर्शित करते हुए स्वर्णिम हिमाचल गीत प्रस्तुत करने के लिए आभार जताया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, धनेश्वरी ठाकुर, राम सिंह, भीमसेन, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, जेसी शर्मा, उपायुक्त कुल्लू ऋचा वर्मा व पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह उपस्थित रहे।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने मनाली क्षेत्र में नाबार्ड के अंतर्गत 1.81 करोड़ रुपये से बस्तोरी से नथान सड़क को पक्का करने, नाबार्ड के तहत 4.98 करोड़ से लोरान से सरली गांव, नाबार्ड के तहत 3.37 करोड़ रुपये से भटग्रां मोड़ से खड़िहार सड़क, रायसन में ब्यास नदी पर 17.58 करोड़ रुपये से बनने वाले 80 मीटर लंबे डबललेन पुल का शिलान्यास किया। बंजार क्षेत्र में 5.36 करोड़ रुपये से लांगणी से छुआरा सड़क, नोहांडा में 10.09 करोड़ से नगलाड़ी नाले से नाहीं सड़क, 5.28 करोड़ से बराधा से शांगचन सड़क को पक्का करने, 4.75 करोड़ की लागत से बालूरा-घेरा से टिपरी शाउट सड़क, अम्रुत योजना के तहत सरवरी में 54 लाख रुपये से पैदल चलने वाले रास्ते और जगराई नाले पर 2.12 करोड़ रुपये से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया गया।