{"_id":"67cc7ca6c87c85ff99088aae","slug":"chhoti-bhuin-mahila-mandal-was-the-winner-in-tug-of-war-kullu-news-c-89-1-ssml1015-142813-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रस्साकशी में छोड़ा भुईन महिला मंडल रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रस्साकशी में छोड़ा भुईन महिला मंडल रहा विजेता
Sat, 08 Mar 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
भुंतर के भुईन पंचायत में महिला दिवस के अवसर पर पहुंचे मुख्यतिथी पूर्व बीडीसी सदस्य अजय कँवर को
बहुतकनीकी संस्थान में प्रशिक्षुओं ने दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/भुंतर। भुईन पंचायत में महिला दिवस की धूम रही। इसमें पूर्व बीडीसी सदस्य अजय कंवर मुख्यातिथि थे। पंचायत ने रस्साकशी, चेयर गेम, गीत और घड़ाफोड़ प्रतियोगिताएं करवाईं।
घड़ाफोड़ में मंजू देवी प्रथम, अन्या द्वितीय रहीं। रस्साकशी में छोटा भुईन महिला मंडल प्रथम, समूहगान में सूइब्रा महिला मंडल, चेयर गेम में रोपा सेरी चामुंडा स्वयं सहायता समूह की शकुंतला देवी विजेता रहीं। इस दौरान पंचायत प्रधान पूनम कंवर, उपप्रधान हरदयाल भारती, वार्ड सदस्य निशा, कौशल्या सविता, गोकुली, मंजू, भूपेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, पंचायत सचिव देवेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान सेउबाग (कुल्लू) में भी प्रशिक्षुओं ने पोस्टर मेकिंग, भाषण, नृत्य, गीत-संगीत में प्रतिभा दिखाई। भाषण में साक्षी प्रथम, एकल गीत में प्रद्युमन, नृत्य में क्षिति विजेता रहीं। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने कहा कि महिला दिवस पर प्रशिक्षुओं ने मंच पर धमाल मचाया। उधर, भुट्टिको के सभागार में भी महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर मुख्यातिथि थीं।
विज्ञापन
कुल्लू में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीटू और एसएफआई ने महिला दिवस पर अशोक भवन कुल्लू में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने कविता, गीत के साथ कुल्लवी नाटी भी डाली। नीटू नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में नशे के खिलाफ खुलकर चर्चा की गई।
--