फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   chhidra in atharah kardu

अठारह करड़ू सौह में किया छिद्रा

Sat, 06 Nov 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
chhidra in atharah kardu
कुल्लू में दशहरा उत्सव के बाद ढालपुर पहुंचे देवता धूमल नाग छिद्रा करने के बाद अपने देवालय लौटते ह - फोटो : Kullu
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के 16 दिनों बाद देवता नाग धूमल जिला मुख्यालय ढालपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता ने शनिवार को देव परंपरा अनुसार अठारह करड़ू सौह में छिद्रा करवाया है। ढालपुर मैदान में दिनभर देव कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन

पहले देवता रघुनाथ के अस्थायी शिविर के पास देव कारज किया गया। उसके उपरांत देवता नाग धूमल ने देवता रघुनाथ के अस्थायी शिविर से लेकर देवता बिजली महादेव के अस्थायी शिविर तक परिक्रमा की और यहां भी देव रीति अनुसार कारकूनों ने देवता की ओर से बताए गए कार्य को पूर्ण किया। देवता के कारकूनों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान देवता नाराज हो गए थे। वह उत्सव संपन्न होने के 16 दिनों के बाद फिर ढालपुर मैदान पहुंचे। शनिवार सुबह होते ही देवता के साथ आए हुए कारकूनों ने देव कारज कर उनकी नाराजगी को दूर किया है। दशहरा के दौरान कुष्टू काहिका का आयोजन किया गया था। उसको लेकर देवता ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। देवता ने गूर के माध्यम से कहा कि देव समाज के लोग भूखे-प्यासे घर लौटे हैं, उन्हें उचित नहीं लगा है। ऐसे में इस देव कार्रवाई को करना पड़ रहा है। लिहाजा अब देवता वापस ढालपुर पहुंचे और छिद्रा का आयोजन किया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि देवता नाग धूमल ने छिद्रा कर अपनी नाराजगी दूर की है। देवता देव नियमों का निर्वहन कर अब अपने देवालय लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed