{"_id":"6814f975508d01e25c087a1b","slug":"cherries-sold-at-rs-330-per-kg-in-bhuntar-vegetable-market-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146705-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 330 रुपये किलो बिकी चेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 330 रुपये किलो बिकी चेरी
Fri, 02 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 02 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
सीजन की शुरुआत में ही बेहतर दाम मिलने से खिले बागवानों के चेहरे
पिछले साल 170 रुपये था चेरी का भाव, जिले के निचले क्षेत्रों से पहुंची खेप
अजय कुमार
कुल्लू। सब्जी मंडी भुंतर में खुमानी के बाद चेरी ने भी दस्तक दे दी है। फलों के सीजन की शुरुआत में ही बागवानों को चेरी के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में चेरी 330 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी।
इससे बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले साल चेरी का अधिकतम रेट 170 रुपये किलो था। सीजन के आगाज में ही बेहतर दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। हालांकि, अभी जिले के निचले क्षेत्रों से ही चेरी की खेप मंडी में पहुंच रही है।
सीजन की शुरुआत में मंडियों में चेरी के दाम आसमां छू रहे हैं। बागवानों को चेरी मालामाल करेगी। जिले के निचले क्षेत्रों में ही अभी चेरी की फसल तैयार है। मंडियों में भुंतर, बजौरा, शाढ़ाबाई, कलैहली, हुरला, जिया, तलोगी, शमशी, मौहल आदि क्षेत्रों से ही फसल पहुंच रही है। कुल्लू में चेरी का उत्पादन बागवान ऊंचे इलाकों में भी करते हैं। बागवान वेदराम, मोहन लाल, दुनीचंद, रामकृष्ण, अजय, प्रीतम, जीवन, प्रेमचंद ने कहा कि मौसम की बेरुखी के कारण सूखे की चपेट में आने से चेरी के उत्पादन में कमी जरूर आई है, लेकिन शुरुआती दिनों में दाम अच्छे मिलने से बागवानों को आर्थिक नुकसान होने की चिंता कम हुई है। आढ़ती प्रेम, सोनू, विशाल ने कहा कि कुल्लू में खुमानी के बाद चेरी का सीजन शुरुआती दौर में है, लेकिन बागवानों को उनकी फसल के 330 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं। संवाद