फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Checked the arrangements of Mind Spark in Shanghad Vidyalaya

Kullu News: शांघड़ विद्यालय में माइंड स्पार्क की व्यवस्थाएं जांची

Fri, 21 Jun 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Checked the arrangements of Mind Spark in Shanghad Vidyalaya
कुल्लू। शिक्षा खंड सैंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शांघड़ का माइंड स्पार्क टीम ने निरीक्षण किया। विद्यालय में टीम ने दबिश दी और अभियान के तहत विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं या नहीं, की जांच की। टीम के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन की ओर से विशेष कक्षाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी जांचा। बंगलूरू से माइंड स्पार्क अभियान के तहत एजुकेशनल इनिशिएटिव प्राइवेट लिमिटेड की टीम शांघड़ पहुंची।
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय को पढ़ाने का तरीका बदला जा रहा है। तीनों विषयों के प्रति विद्यार्थियों में रोचकता बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में माइंड स्पार्क कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम में प्रति सप्ताह तीन विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। विद्यार्थियों में हिंदी, अंग्रेजी और गणित के प्रति रोचकता पैदा की जा रही है। कंप्यूटर के माध्यम और खेल-खेल के तरीकों से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने कहा कि बंगलूरू से माइंड स्पार्क अभियान के तहत एजुकेशनल इनिशिएटिव प्राइवेट लिमिटेड की टीम शांघड़ पहुंची। टीम ने विद्यार्थियों से फीडबैक लिया और माइंड स्पार्क अभियान के अंतर्गत व्यवस्थाओं की जांच की। इस टीम में विकाश नारंग, रितेश अग्रवाल, अनुषा और नितिन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed