फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   charas

तीन किलो चरस के साथ धरा व्यक्ति

Sun, 09 Feb 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
charas
कुल्लू। पुलिस ने तीन किलो 125 ग्राम चरस के साथ राउगी नाला में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस की खेप को पैदल ही बेचने के लिए लेकर जा रहा था। इस दौरान राउगी नाला में पुलिस की टीम नाका लगाकर बैठी थी। जब पुलिस ने तलाशी के लिए आरोपी को रोका तो उसके पास तीन किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम कराड़सू के पास राउगी नाला में सड़क पर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की अगुवाई में नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान सामने से आ रहे कालू राम, पुत्र गेहरू राम, निवासी राउगी, डाकघर कराड़सू, जिला कुल्लू को पुलिस ने रोका। पुलिस को देखकर आरोपी कालू राम घबरा गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पाया। छानबीन को आगे बढ़ाते हुए जब पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से तीन किलो 125 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने राउगी नाला में एक व्यक्ति को तीन किलो 125 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी चरस को बेचने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोचकर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कहा कि पुलिस चरस उगाने वाले, चरस की डील करने वाले बिचोलिये, एडवांस पेमेंट लेने वाले और खरीदने वाले सभी को सलाखों के पीछे डालेगी। देवभूमि में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए आम जनता को सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed