फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Char Twar festival celebrated in honor of Dev Shringa Rishi

Kullu News: देव शृंगा ऋषि के सम्मान में मनाया चार त्वार पर्व

Sat, 15 Feb 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Char Twar festival celebrated in honor of Dev Shringa Rishi
बंजार के चैहनी कोठी में चार त्वार पर्व  देवता श्रृंगा ऋ​षि देवलूओ के साथ।-ग्रामीण
बंजार घाटी में चल रहे फागली उत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के चैहणी में देवता शृंगा ऋषि के सम्मान में चार त्वार पर्व मनाया गया। इसका देव विधि के अनुसार पुरातन परंपराओं का निर्वाह करते हुए समापन हो गया।
गांव में सैकड़ों लोगों सहित बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी इसमें भाग लिया। त्वार पर्व के दौरान एक अनोखी परंपरा का निर्वाहन किया गया। इसमें बर्फ के साथ एक खेल भी खेला गया, जिसका दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों ने भी आनंद लिया।
विज्ञापन

देवता शृंगा ऋषि के पुजारी चन्नण शर्मा, इंद्र देव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हेम राज शर्मा और हरि शर्मा ने बताया कि चार त्वार पर्व विशेष रूप से देवता शृंगा ऋषि को समर्पित है। इसका आयोजन फाल्गुन संक्रांति के चौथे दिन किया जाता है। पांच कोठी सहित कई क्षेत्रों के लोग एकत्रित हुए। पूजा-अर्चना के बाद देवता के गूर से आशीर्वाद के तौर में सरसों के फूल लिए। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान एक विशेष खेल का आयोजन किया जाता है, जिसे लुहासरी कहा जाता है। इसमें हारियान देवता से आशीर्वाद स्वरूप छड़ी लेकर बर्फ में खेलते हैं। इसे शुभ माना जाता है। गौरतलब है कि 12 से 14 फरवरी तक बंजार क्षेत्र के कई गांवों विणी, बाहू, तांदी तीर्थन आदि में फागली उत्सव मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed