फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chaos over garbage dump in the middle of forest in Kasol

Kullu News: कसोल में जंगल के बीच कचरे के ढेर पर बवाल

Mon, 02 Jun 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Chaos over garbage dump in the middle of forest in Kasol
ग्राहण नाला के जंगल के साथ कचरा डंप करने पर चढ़ा सियासी पारा
विज्ञापन

भाजपा नेता नरोत्तम बोले- एनजीटी से भी करेंगे मामले की शिकायत
कुल्लू सदर के विधायक को घेरा, सोशल मीडिया में भी वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी में पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह कसोल में लगे कचरे के ढेर पर बवाल मच गया है। कसोल में ग्राहण नाला के जंगल के साथ कचरे को डंप किया गया है। यहां भारी मात्रा में कचरा जमा किया गया था।
कसोल में कचरा डंप होने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो सियासी पारा भी चढ़ गया। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने इसको लेकर साडा के चेयरमैन एवं कुल्लू सदर के विधायक को आड़े हाथों लिया। इसे पर्यटन के लिहाज से भी हानिकारक बताया। भाजपा नेता एवं कुल्लू सदर से प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर ने साडा के चेयरमैन और सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि यह स्थान काफी खूबसूरत है, लेकिन जंगल के बीचोंबीच कूड़ा जमा किया जा रहा है। लोग जंगल का कचरा शहर ले जाते हैं, लेकिन यहां इसके विपरीत शहर का कचरा जंगल में डंप किया जा रहा है। कचरा प्रबंधन में साडा और प्रशासन पूरी तरह से विफल होते नजर आ रहे हैं। कचरे के चलते यहां हरे-भरे पेड़ भी सूखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि साडा बैरियर पर प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंचते हैं, जिनसे साडा का शुल्क लिया जाता है। इस पैसे का सही उपयोग धरातल पर हुआ है। कसोल में ग्राहण नाला के पास कचरा डंप करना सही नहीं है। मामले को एनजीटी के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

--
मामला खुलते ही कचरा उठाने का काम शुरू
बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद कसोल से कचरा उठाने का काम भी शुरू कर दिया है। पार्वती घाटी के लोगों में भी मामले को लेकर कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कचरे समय में निष्पादित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed