फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chants of Lord Ram increase the splendor of Raghunath temple

Kullu News: भगवान राम के जयकाराें रघुनाथ मंदिर में बढ़ी रौनक

Sat, 08 Feb 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chants of Lord Ram increase the splendor of Raghunath temple
रोजाना शाम को होली गायन परंपरा का निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 300 साल पुरानी परंपरा का वर्तमान समय में भी बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। बैरागी समुदाय पुरातन होली गायन की परंपरा को निभा रहा है।
अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के मंदिर में बसंत उत्सव से रौनक लगी है। भगवान राम का जयकारा चल रहा है। रोजाना शाम को होली गायन की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

बता दें कि जिले में वसंत पंचमी से होली उत्सव का आगाज हो जाता है। गत दो फरवरी को जिला मुख्यालय ढालपुर में अधिष्ठाता देवता रघुनाथ की रथयात्रा (बसंत उत्सव) से होली का आगाज हो गया है। राम-भरत मिलन के उपरांत अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होली गायन की परंपरा का निर्वहन आगामी 40 दिन तक किया जाएगा। होलिका दहन तक परंपरा के अनुसार होली गायन रोजाना जारी रहेगा। बैरागी समुदाय के गोपाल कृष्ण मंहत, एकादशी महंत और सुंदर श्याम महंत ने कहा कि 16वीं सदी में कुल्लू में अधिष्ठाता देवता रघुनाथ का आगमन हुआ था। उस समय से ही बैरागी समुदाय के लोग इस परंपरा को निभा रहे हैं। ऐसे में शाम के समय भगवान रघुनाथ का मंदिर रघुनाथपुर में होली के गीतों से सराबोर होता है और यहां पर होली के रंग भी खूब उड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed