फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Channelization work will be done from Sarwari Khad to Bhuntar: Sundar

सरवरी खड्ड से भुंतर तक होंगे तटीकरण कार्य : सुंदर

Thu, 22 Aug 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Aug 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Channelization work will be done from Sarwari Khad to Bhuntar: Sundar
कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को विधायक प्राथमिकता के कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक परिधि गृह कुल्लू में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ की गई।
विज्ञापन

सीपीएस ने बैठक में विधायक प्राथमिकता के तहत बनाई जाने वाली सड़कों के फॉरेस्ट क्लीयरेंस और टेंडर प्रक्रियाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ब्यास, तीर्थन और पार्वती नदियों के तटों को बाढ़ से बचाने के लिए चल रहे फ्लड मिटिगेशन कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ सुरक्षा के लिए इस वर्ष कुल्लू जिला को फ्लड मिटिगेशन के तहत सबसे अधिक धनराशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सीपीएस ने कहा कि कुल्लू जिले में सरवरी खड्ड से भुंतर तक के क्षेत्र का तटीकरण किया जाएगा और कुछ आवश्यक स्थानों पर ड्रेजिंग का कार्य भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस वर्ष दशहरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुल्लू जिला का दौरा किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां सहित लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सीपीएस ने बंजार, मनाली और अन्य क्षेत्रों के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed