{"_id":"660d3b7b393c0a84340ab553","slug":"central-school-banala-will-get-a-new-building-after-two-years-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119929-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो साल बाद केंद्रीय स्कूल बनाला को मिलेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो साल बाद केंद्रीय स्कूल बनाला को मिलेगा नया भवन
विज्ञापन
दो साल बाद केंद्रीय स्कूल बनाला को मिलेगा नया भवन
छह माह तक ड्राइंग के फेर में फंसा रहा भवन का निर्माण
एक ही कमरे में चल रही हैं केंद्रीय पाठशाला की पांच कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला के राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला बनाला के 31 विद्यार्थियों को दो साल बाद नया स्कूल भवन मिलेगा। सरकार से स्कूल भवन निर्माण के लिए सितंबर में 9.45 लाख की राशि मंजूर हुई थी। शिक्षा विभाग की गलत ड्राइंग की वजह से निर्माण कार्य छह माह तक शुरू नहीं हो पाया। अब भवन निर्माण की नई ड्राइंग बनने के बाद भवन बनाने का काम शुरू हो गया है। इसमें कुल तीन कमरों का निर्माण किया जा रहा है जिससे राजकीय प्राथमिक केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को अब खुले में या फिर एक ही कमरे में ही पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। नए भवन का निर्माण शुरू होने से नौनिहालों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। स्कूल भवन की कमी के मसले को अमर उजाला ने कई बार उठाया था।
स्कूल प्रबंधन समिति बनाला को बरसात से पहले स्कूल भवन के बनकर तैयार होने की उम्म्मीद है। समिति के अध्यक्ष बेली राम, ताबे राम, सुमा देवी, रोशन लाल शर्मा, कला देवी, श्याम लाल ने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है। सरकार, प्रशासन और शिक्षा विभाग को समय पर इन कामों को स्वीकृति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भवन के अभाव से बनाला स्कूल के छात्र-छात्राएं एक ही कमरे में पढ़ाई करने में मजबूर हुए। कहा कि बच्चों को पढ़ाई करने में बरसात और गर्मी में सबसे दिक्कत रहती थी। एसएमसी के अध्यक्ष बेली राम ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू हो गया है और जल्द इसे पूरा किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि भवन की नई ड्राइंग बनाकर इसका निर्माण शुरू हो गया है। कहा कि बच्चों को कोई समस्या न हो, ऐसे में जल्द भवन तैयार कर दिया जाएगा।