{"_id":"60f6fc3d8ebc3e67fe48babf","slug":"caught-cheater-as-retired-colonel-kullu-news-sml377489931","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्नल बनकर ठगी करने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्नल बनकर ठगी करने वाला दबोचा
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस के साइबर सेल ने फर्जी सेवानिवृत्त बीआरओ कर्नल बनकर ठगी करने वाले आरोपी को मंगलवार को मनाली दबोचा है। वह मनाली के नामी गिरामी होटलों में बीआरओ के नाम से बुकिंग करवाता था। वर्ष 2000 से अब तक पिछले 20 सालों में उसने मुंबई, पंजाब, चंडीगढ़, मोहाली, उत्तराखंड, हिमाचल के मंडी और कुल्लू में ठगी की है। हालांकि पिछले सालों से वह कुल्लू जिले में रहकर ठगी कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार हाली में मनाली से एक व्यक्ति ने दिल्ली के एक व्यापारी को फोन कर कहा कि वह बीआरओ से रिटायर्ड कर्नल है। बीआरओ के बहुत सारे काम देखता है। आजकल बीआरओ में जवानों के लिए और स्टोर के लिए काफी समान की खरीदारी होनी है, जिसकी मांग अधिक होगी। अगर आपने वह सामान बेचना है तो संपर्क कर सकते है। मैं आपको सामान का ठेका दिलवा दूंगा। डील के लिए उसने शिकायतकर्ता को दिल्ली से मनाली बुलाया और एक होटल में डील तय हुई। शातिर ने व्यापारी से 25000 रुपये लिए। बोला कि मैं आपको कोटेशन भेजता हूं और भाग गया। उसके बाद उसका फोन बंद आ रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत की। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी अनिल गुप्ता (45), निवासी रूप महल, फीफ्थ रोड मुंबई 400052/92, महाराष्ट्र को मनाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रोफेशनल तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। वह हर घटना के बाद नंबर और लोकेशन बदलता था। उसने बीआरओ के नाम से कई फर्जी मेल आईडी बनाई थी। इसके पास एटीएम कार्ड, मोबाइल, सिम कार्ड बरामद हुए हैं। यह पिछले दो वर्षों से जिला कुल्लू के मनाली और पतलीकूहल में रहकर बाहरी राज्यों के लोगों को वहां बुलाकर ठगी को अंजाम दे रहा था। मनाली में ही उसने 20 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है।