फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cattle straying on the roads will get a safe place

Kullu News: सड़कों पर भटक रहे मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित ठिकाना

Sat, 03 Jan 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Cattle straying on the roads will get a safe place
प्रशासन के साथ मिलकर नगर परिषद खाली गोसदनों में करेगी मवेशियों को शिफ्ट
विज्ञापन

गोसदनों में पहुंचाए कई मवेशी, भटक रहे अन्य लावारिस पशुओं को भी मिलेगी जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कंपकंपाती ठंड में सड़कों पर भटक रहे बेसहारा मवेशियों को राहत मिलने वाली है। जिला प्रशासन और नगर परिषद हरकत में आ गए हैं और शहर में खाली पड़े गोसदनों को चिह्नित कर मवेशियों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
नगर परिषद कुल्लू प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे गोसदन चिह्नित किए हैं जहां मवेशियों की संख्या कम है। नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो शहर में जितने भी बेसहारा मवेशी भटक रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई मवेशियों को गोसदनों में पहुंचाया गया है। जो मवेशी अभी भटक रहे हैं, उन्हें भी जल्द शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में काफी संख्या में अभी मवेशी सड़कों पर भटक रहे हैं। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ठंड के मौसम में बेसहारा घूम रहे मवेशियों के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है ताकि बेसहारा मवेशी ठंड में बाहर न रहें और उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल सके। उन्होंने इसको लेकर गंभीरता दिखाने को कहा है।


गौरतलब है कि शहर में बढ़ते बेसहारा मवेशियों की संख्या आम लोगों के लिए परेशानी बन गई है। ये मवेशी हादसे का भी कारण बनते जा रहे हैं। रात को शून्य से नीचे तापमान में मवेशी खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए अब इस मामले में नगर परिषद और प्रशासन गंभीर होता दिखाई दे रहा है।

--
शहर में भटक रहे बेसहारा मवेशियों को प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर उन गोशालाओं में शिफ्ट करने की योजना है जिनमें जगह उपलब्ध है ताकि सर्दी के दिनों में बेजुबानों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके और लोगों को भी किसी तरह की समस्या न हो। - बीआर नेगी कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed