फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   case on a person against forest fire

जंगल में आग लगाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 27 Feb 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
case on a person against forest fire
कुल्लू। जंगल में आग लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। सचाणी के जंगल में 23 फरवरी को आग की चपेट में आने से बुजुर्ग और महिला झुलस गए थे। दोनों का कुल्लू अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा था।
विज्ञापन

सचाणी के तहत आने वाले जंगल में जीत राम (69) निवासी माही, डाकघर सचाणी, तहसील भुंतर, कुल्लू व उनकी बहू अंबिका जंगल में मवेशियों को चरा रहे थे। इस दौरान किसी ने जंगल में आग लगा दी। इससे ये दोनों घिर गए। आग की चपेट में आने से जीत राम 20 फीसदी, जबकि अंबिका 10 फीसदी झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन में पाया गया कि जंगल में आग कांसी राम ने लगाई थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने लोगों को जंगल में आग नहीं लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, इस संबंध में आईपीसी की धारा 285, 336, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोग भी वन संपदा को बचाने में सहयोग करें। जंगल को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed