फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car falls in Sainj's Sharan village, two youths killed

Kullu News: सैंज के शरण गांव में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Wed, 22 Oct 2025 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Car falls in Sainj's Sharan village, two youths killed
सैंज घाटी के शरन गांव में दुघर्टनाग्रस्त हुई कार। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।-संवाद
मंगलवार देर रात को हुआ हादसा, कार में सवार होकर घर लौट रहे थे दोनों युवक
विज्ञापन

करटाह और मातला गांव में पसरा मातम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के शरण गांव के पास एक अनियंत्रित होकर एक कार करीब 250 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में पंचायत सुचैहण के करटाह और मातला गांव के युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसा मंगलवार देर रात को पेश आया। कार में सवार होकर दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार तेजा सिंह 38, पुत्र दोत राम, निवासी गांव मातला, डाकघर रोपा, तहसील सैंज, जिला कुल्लू और राजकुमार 25, पुत्र झाबे राम, निवासी गांव करटाह, डाकघर रोपा, तहसील सैंज, जिला कुल्लू ठेकेदारी का काम पूरा करने के बाद शाम को मारुति कार से घर लौट रहे थे। इस बीच शरण के समीप कैंची मोड़ पर कार अनियंत्रित होने के बाद कार खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल में भेजे। दूसरी ओर, सैंज के दो युवकों के शरण के समीप हुए सड़क हादसे का शिकार होने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed