फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car falls 120 feet below the road, woman dies during treatment

Kullu News: सड़क से 120 फीट नीचे गिरी कार, उपचार के दौरान महिला की मौत

Thu, 19 Feb 2026 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Feb 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Car falls 120 feet below the road, woman dies during treatment
कुल्लू। मौहल क्षेत्र के तहत आने वाले सुआ में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 120 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया जबकि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को शाम करीब 6:30 बजे सुआ में एक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। कार को चेतन ठाकुर निवासी सुआ चला रहा था। हादसे में चेतन ठाकुर व उसकी पत्नी मासू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए तेगुबेहड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की उपचार के मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed