फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car collides with wall of house, six people injured

Kullu News: घर की दीवार से टकराई कार, छह लोग घायल

Wed, 20 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Car collides with wall of house, six people injured
घायल राहगीर को कुल्लू से किया पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के भुंतर पुलिस थाना के तहत भुंतर हवाई अड्डे के पास एक कार अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई। इसमें एक राहगीर सहित छह लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल राहगीर को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च देर शाम को एक कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार के साथ जा टकराई। इस दौरान पैदल चल रहा एक राहगीर इसकी चपेट में आ गया। घायल की पहचान नवीन खैर (47) पुत्र राजेंद्र पाल निवासी भुंतर के रूप में हुई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कुल्लू भेजा। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं गाड़ी में सवार पांच युवकों को हल्की चोटें आई हैं। गाड़ी के एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कार बंजार से कुल्लू की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed