{"_id":"6aa986006d4c58bd4f0cf59f","slug":"development-works-have-stalled-since-the-congress-government-came-to-power-kullu-news-c-89-1-ssml1012-186824-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ठप पड़े हैं विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ठप पड़े हैं विकास कार्य
Tue, 15 Sep 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में भाजपा ने प्रदेश सरकार पर बोला हल्ला
स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भुंतर में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और भुंतर की अनदेखी का जमकर विरोध किया।
रैली से पहले भाजपा मंडल की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भुंतर बाजार में एक विशाल रैली निकाली। जिसका नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम ठाकुर ने किया।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से भुंतर क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। भुंतर की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। वहीं, भाजपा नेता राहुल सोलंकी ने कहा कि भुंतर की जनता की समस्याओं को अब और नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते भुंतर में सड़कों की बदहाली, ट्रैफिक और अन्य नागरिक सुविधाओं का समाधान नहीं किया गया, तो भाजपा अपने इस आंदोलन को और उग्र करेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।