{"_id":"6667025139728d55800c1279","slug":"car-collides-with-truck-in-bashing-three-injured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124472-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाशिंग में ट्रक से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाशिंग में ट्रक से टकराई कार, तीन घायल
विज्ञापन
कुल्लू। मनाली को जोड़ने वाले कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
इसमें सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना नौ जून की है। जानकारी के अनुसार ट्रक से टकराई गाड़ी में सवार चालक उत्तम निवासी बबेली के अलावा प्यारे सिंह निवासी सेउबाग तथा राजेंद्र निवासी बंदरोल को चोटें आई हैं।
उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने सदर पुलिस थाना कुल्लू में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद