फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Campaign to eradicate drug addiction will be launched in Kanaun Panchayat: Sita

कनौन पंचायत में नशे के खात्मे को चलेगा अभियान : सीता

Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Campaign to eradicate drug addiction will be launched in Kanaun Panchayat: Sita
लारजी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कनौन में समाज में व्याप्त नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह बात ब्रह्मा महिला मंडल की प्रधान सीता देवी ने कही। महिला दिवस पर रविवार को कनौन में स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ब्रह्मा महिला मंडल, नव दुर्गा महिला मंडल और सक्षम महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने जैसे विषय पर चर्चा की। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांधा। ब्रह्मा महिला मंडल की प्रधान सीता देवी ने कहा कि जिले, प्रदेश व देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें घर से शुरुआत करनी होगी। कनौन पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाएं एकजुट होकर मुहिम चलाएंगी। इस दौरान रीता देवी, रीना, आशा, उमा, निर्मला, यमुना और बबली आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed