फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cafe owner fined Rs 10,000 for spreading garbage

Kullu News: कैफे संचालक को कचरा फैलाने पर 10 हजार जुर्माना

Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cafe owner fined Rs 10,000 for spreading garbage
बंजार में जीभी कैफे संचालक पर कूड़ा कचरा फेंकने पर कार्यवाही करते अधिकारी।-संवाद
खाड़ागाड़ पंचायत और जीभी वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

जिभी रोड पर लगाया था कूड़े का ढेर, टीम के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिभी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए खाड़ागाड़ पंचायत और जीभी वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। एक कैफे को दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई पंचायत और एसोसिएशन की संयुक्त टीम ने की।
टूरिज्म इकाई के अध्यक्ष किशन चौहान और मुख्य सचिव ललित ने बताया कि जेवीटीडीए की टीम ने जिभी रोड पर प्लास्टिक कूड़े का एक बड़ा ढेर देखा। इसकी वीडियोग्राफी करने के साथ जांच करने पर उसमें हार्वेस्ट मून कैफे का बिल मिला। यह कैफे कूड़े के ढेर से मात्र 30 मीटर दूर है। इसकी रिपोर्ट पंचायत उप प्रधान और पंचायत सचिव को सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कैफे में संबंधित बिल की पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन वहां उपस्थित व्यक्ति ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। टीम के आने पर भी आपत्ति जताई। बुधवार को पंचायत उप प्रधान, सचिव, वार्ड पंच और टूरिज्म इकाई के सदस्यों ने दोबारा कैफे का दौरा किया। आरोप लगाया कि कैफे मालिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। चालान की प्रति फाड़ने की भी धमकी दी। जेवीटीडीए के पदाधिकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों, गेस्ट हाउसों, दुकानों, कैफे और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की है कि वे अपने कचरे के निष्पादन के लिए निर्धारित मानकों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed