फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cadets took out rally for cleanliness awareness

Kullu News: स्वच्छता जागरूकता के लिए कैडेटों ने निकाली रैली

Sun, 29 Sep 2024 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Cadets took out rally for cleanliness awareness
कुल्लू महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की भी जगाई अलख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्वच्छता ही सेवा अभियान में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। शनिवार को एनसीसी आर्मी और एयरविंग के कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर से कुल्लू शहर में जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में 80 कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इसमें कैडेटों ने ईको ब्रिक्स बनाकर प्लास्टिक का पुन: इस्तेमाल करने का संदेश दिया। रैली महाविद्यालय कुल्लू परिसर से आरंभ हुई। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, उपायुक्त कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ढालपुर चौक, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, जिला पुस्तकालय, कॉलेज चौक से वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। कैडेटों ने नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता ही सेवा के कर्तव्य से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इससे पहले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कैडेटों में चित्रकला, नारा लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं। शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनसीसी एयरविंग के फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा, कैप्टन अजय कुमार और सीटीओ अनुपमा कटोच ने कहा कि ईको ब्रिक्स लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। इसमें प्लास्टिक कचरे से भरी प्लास्टिक की बोतलें होती हैं और निर्माण सामग्री के रूप में उपयोग की जाती हैं। इससे पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed