{"_id":"695a9780f19938babf027bc9","slug":"buyers-flocked-to-the-sunday-market-and-there-was-a-lot-of-shopping-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165821-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: संडे मार्केट में उमड़े खरीदार, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: संडे मार्केट में उमड़े खरीदार, जमकर हुई खरीदारी
Sun, 04 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में अस्थायी मार्केट में गर्म कपड़ो की खरीदारी करने में उमड़ी भीड़।-संवाद
सुबह से देर शाम तक रही खरीदारी की आवाजाही
शुष्क ठंड के बीच गर्म कपड़ों की रही अधिक डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ...दिन : रविवार, स्थान : जिला मुख्यालय स्थित मालरोड। ढालपुर में मालरोड के दोनों किनारों पर संडे मार्केट के लिए सुबह 8:30 बजे से अस्थायी दुकानें सजनी शुरू हुईं।
सुबह 11 बजे तक बस अड्डा ढालपुर से कलाकेंद्र तक दोनों मालरोड के दोनों और दुकानें सजाने में कारोबारी व्यस्त रहे। पूरा दिन आसमान में बादल रहे। ऐसे में दोपहर 1 बजे तक शुष्क ठंड के बीच खरीदारों की भीड़ अस्थायी बाजार में उमड़नी शुरू हुई। दोपहर बाद 5 बजे तक खरीदारों की भीड़ अधिक रही। खरीदारों की डिमांड सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों की अधिक रही।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में हर रविवार को अस्थायी बाजार सजता है। इस रविवार को भी बाजार सजा और रात 8 बजे तक खरीदारों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में रसोई की सब्जी से लेकर घर की सजावट तक का हर प्रकार का सामान उपलब्ध रहा। खरीदारों ने कपड़ों, जूतों के अलावा ताजी सब्जियां भी बाजार से खरीदी। खरीदार मोहर सिंह, अंजलि, सीमा, शांभवी, अशोक ने कहा कि संडे मार्केट में हर तरह का सामान मिल रहा है। इसमें स्थायी दुकानों के मुकाबले दाम भी बेहद कम हैं। इससे लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। कारोबारी राजेश, मोहन, रामू ने कहा कि पिछले रविवार के मुकाबले इस बार खरीदारों की भीड़ अधिक रही। उन्होंने कहा कि खरीदारों की डिमांड गर्म स्वेटर, जैकेट और जूतों की रही।