{"_id":"64ce89d2c4f9952b190ca22e","slug":"business-of-shopkeepers-and-taxi-drivers-faded-in-sawan-kullu-news-c-89-1-klu1001-4297-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सावन में दुकानदारों और टैक्सी चालकों का फीका रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सावन में दुकानदारों और टैक्सी चालकों का फीका रहा कारोबार
Sat, 05 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में भूस्खलन के चलते कई सड़कें बंद हैं। कुछ सड़क बहाल भी हुई हैं, उनमें भी छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं। आपदा और भारी बारिश का असर बिजली महादेव रूट पर चलने वाले टैक्सी चालकों से लेकर स्थानीय दुकानदारों पर भी हुआ है। इस बार सावन महीने में कारोबार फीका है।
बिजली महादेव में सावन के महीने में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता था लेकिन इस बार मंदी छाई हुई है। बिजली महादेव में भीड़ ऐसी होती थी कि यहां पर दर्शन के लिए लाइनें लगती थीं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आने से दुकानें सजाकर रोटी रोटी कमाने वाले स्थानीय लोगों की भी खूब चांदी होती थी।
इस बार दुकानों में 50 फीसदी ग्राहक ही आया है जबकि सावन महीना समाप्त होने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। टैक्सी चालक भी उम्मीद लगाए बैठे थे कि सावन महीने में उनका सीजन अच्छा होगा। उन्हें भी निराशा का सामना करना पड़ा है। टैक्सी चालक वरुण, राकेश आदि ने कहा कि आपदा के बाद कई क्षेत्रों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। इसका असर बिजली महादेव आने वाले श्रद्धालुओं पर भी देखने को मिला है। संवाद