{"_id":"65e4bb53ddb460d1f80a3e2d","slug":"business-is-being-affected-due-to-lack-of-parking-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118018-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्किंग न होने से कारोबार हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्किंग न होने से कारोबार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक रामशिला से वार्ड तीन ब्यासा मोड़ तक पार्किंग स्थल न होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रामशिला, अखाड़ा बाजार और ब्यासा मोड़ बाजार के व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्किंग न होने से यहां ग्राहक नहीं रुकते हैं। इसके अलावा रविवार को कुछ शोरूम बंद रहते हैं।
उन्हें बंद करवाने में प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। ये मुद्दे व्यापारियों और दुकानदारों ने रविवार को आयोजित बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक के समक्ष उठाए। बैठक में तीन वार्डों के व्यापारियों और दुकानदारों ने भाग लिया। इसमें व्यापार मंडल के प्रधान मदन लाल सूद और मुख्य संरक्षक दिनेश सेन उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से तीनों बाजारों की कमेटियां भी गठित की गईं। वार्ड नंबर एक रामशिला से मनोज सूद को अध्यक्ष, रवि सूद उपाध्यक्ष, जय कुमार महासचिव, ईशान खन्ना सचिव तथा भरत तलवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वार्ड नंबर दो सरवरी से गुंजन पाल को अध्यक्ष, साहिल उपाध्यक्ष साहिल, विकास महासचिव, जसदीप सिंह सचिव तथा दीपक चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन ब्यासा मोड़ से पुरषोत्तम चंदेल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नागेंद्र वैद्य, महासचिव आदित्य अवस्थी तथा बामदेव को सचिव नियुक्त किया गया। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक दिनेश सेन ने कहा कि रविवार से व्यापार मंडल में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। सभी वार्डों में कमेटियां गठित की जाएंगी, जो अपने वार्ड के व्यापारियों का पंजीकरण करेंगी। कहा कि शीघ्र ही व्यापार मंडल का संविधान तैयार करके व्यापार मंडल का पंजीकरण करवाया जाएगा। संवाद