{"_id":"698f5ab7d4ccd02b6b0160e4","slug":"buses-will-soon-run-between-manali-and-keylong-kullu-news-c-89-1-klu1002-168925-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली-केलांग के बीच जल्द दौड़ेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली-केलांग के बीच जल्द दौड़ेगी बस
Fri, 13 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी ने किया ट्रायल, कुछ जगहों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
सड़क की दशा सुधरने के बाद दौड़ेगी बस, लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के चलते मनाली-केलांग के बीच बंद पड़ी बस सेवा शुरू को करने के लिए परिवहन निगम ने कसरत शुरू कर दी है।
शुक्रवार को एचआरटीसी ने मनाली-केलांग के बीच बस का ट्रायल किया। हालांकि ट्रायल पूरी तरह सफल नहीं रहा। ट्रायल के दौरान कुछ स्थानों में बस की आवाजाही को लेकर दिक्कत हुई। प्रशासन ने बीआरओ को इन स्थानों को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन और निगम ने दावा किया है कि हालात सामान्य रहने पर सोमवार तक मनाली-केलांग के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
उधर, शुक्रवार को केलांग डिपो के सब इंस्पेक्टर सुनील कपूर की अगुवाई में निगम की मेकेनिकल टीम ने अटल टनल रोहतांग के रास्ते मनाली से केलांग सड़क पर 37 सीटर बस का ट्रायल किया। सड़क की दशा लगभग ठीक रहने पर निगम प्रबंधन ने सोमवार से मनाली-केलांग के बीच बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। ऐसे में मनाली-केलांग के बीच सफर करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
-- 23 जनवरी से बंद है बस सेवा
केलांग-मनाली के बीच अटल टनल रोहतांग के रास्ते 23 जनवरी से बर्फबारी के चलते बस सेवा बंद है। बस सेवा फिर शुरू करने की कवायद को लेकर घाटी के लोगों ने विधायक लाहौल-स्पीति के साथ जिला प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
--
एक-दो पॉइंट पर सड़क के किनारे बर्फ के ढेर लगे होने के कारण मार्ग तंग है। इन्हें ठीक करने को लेकर मामला सीमा सड़क संगठन के ध्यान में लाया गया है। सोमवार तक इनके ठीक किए जाने की संभावना है। -अंचित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी केलांग डिपो