{"_id":"6400d740cf0e4c8ec500f8d4","slug":"buses-will-run-on-keylong-udaipur-route-from-today-kullu-news-c-19-1-76684-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग-उदयपुर रूट में आज से चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग-उदयपुर रूट में आज से चलेंगी बसें
Thu, 02 Mar 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में 53 दिन बाद केलांग-उदयपुर मार्ग पर 3 मार्च से बस सेवा शुरू होने जा रही है। घाटी में 9 जनवरी को हुई बर्फबारी से लाहौल सहित मनाली के लिए बस सेवा बंद हो गई थी।
आम जनमानस सहित सरकारी कर्मचारियों को टैक्सियों में सफर करना पड़ा। अब लाहौल से कुल्लू केे लिए भी शीघ्र ही बस सेवा की सुविधा मिलेगी। केलांग-उदयपुर सड़क काफी दिनों से दुरुस्त होने पर बस संचालन नहीं होने से लोगों में भारी रोष था। इसका सोशल मीडिया में भी लोगों ने विधायक और एचआरटीसी का खूब विरोध किया।
बसों के संचालन के लिए विंटर ड्यूटी के लिए कुल्लू गए एचआरटीसी केलांग डिपो के स्टाफ को भी निगम प्रबंधन ने केलांग भेज दिया है। बस चलाने के लिए निगम के अधिकारियों ने बताया कि 24 फरवरी को मनाली-केलांग-उदयपुर सड़क का निरीक्षण किया था। 27 फरवरी से केलांग-उदयपुर सड़क पर बस संचालन करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद मौसम के खराब होने का अलर्ट मिलने से बसों का संचालन टाल दिया गया। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि वीरवार को स्टाफ कुल्लू से केलांग भेज दिया है। शुक्रवार को पूजा पाठ के बाद केलांग-उदयपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
कहा कि 3 मार्च को ही केलांग-दारचा और केलांग-मनाली सड़क का भी निरीक्षण किया जाएगा। मार्ग दुरुस्त पाया गया तो दारचा के साथ लाहौल- कुल्लू के बीच भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। संवाद