फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses will run on 20 routes in the first phase

पहले चरण में 20 रूटों पर चलेंगी बसें

Fri, 04 Jun 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Buses will run on 20 routes in the first phase
कुल्लू। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक शुरू होने से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जल्द आरंभ होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने बसों के संचालन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। पहले चरण में निगम ने एसओपी के तहत जिले के 20 रूटों पर बसों को चलाने की योजना तैयारी की है।
विज्ञापन

शहरी के साथ ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन होने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम ने स्टाफ को सतर्क कर दिया है। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में पथ परिवहन निगम के 150 रूट हैं। इनमें पहले चरण में 20 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। सवारियों को संक्रमण से बचाने के लिए बसों को कोरोना नियमों के तहत सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। निदेशालय से निर्देश मिलते ही बसों को संचालित करने की तैयारी की गई है। इसके लिए निगम ने कर्फ्यू के कारण घर गए स्टाफ को लौटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि कुल्लू डिपो के दो चालक और 11 परिचालक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि अब सभी चालक-परिचालक कोरोना को मात दे चुके हैं। उधर, इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि परिवहन सेवा सुचारु करने के निर्देश मिलते ही जिले में बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 20 रूटों पर बसें भेंजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed