{"_id":"68deb9562dd1eb9c0a0c0c7e","slug":"buses-will-run-from-sarvari-for-manali-from-dhalpur-for-bhuntar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158415-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के लिए सरवरी, भुंतर के लिए ढालपुर से चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के लिए सरवरी, भुंतर के लिए ढालपुर से चलेंगी बसें
Thu, 02 Oct 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के चलते किया गया है ट्रैफिक प्लान में बदलाव
कॉलेज चौक ढालपुर से अंतरराज्यीय बस अड्डा तक बंद रहेगी बसों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। पर्यटन नगरी मनाली, लाहौल-स्पीति और भुंतर-बंजार के लिए बसों के संचालन स्थलों में फेरबदल किया गया है।
बाहरी राज्यों के लिए दौड़ने वाली बसें भी जिला मुख्यालय कुल्लू के बजाय वामतट पर मनाली-कीरतपुर हाईवे से भेजी जाएंगी। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू (आईएसबीटी) से पर्यटन नगरी मनाली, वाया नग्गर, धार्मिक क्षेत्र बिजली महादेव, भेखली और लाहौल-स्पीति की तरफ जाने वाली बसों का संचालन किया जाएगा।
कुल्लू से भुंतर, बजौरा और बंजार की ओर जाने वाली बसों के संचालन के लिए जिला मुख्यालय ढालपुर में अस्थायी बस अड्डा स्थापित किया गया है। कुल्लू से भुंतर, बजौरा, औट, बंजार, गाड़ागुशैणी, सैंज की तरफ जाने वाली बसों का संचालन जिला मुख्यालय ढालपुर से होगा। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग देव परंपरा को देखने पहुंचते हैं। ऐसे में अत्यधिक भीड़ होने के कारण ट्रैफिक रूटों में बदलाव करना पड़ता है। ढालपुर स्थित कॉलेज चौक से अंतरराज्यीय बस अड्डा तक बसों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
--
आईएसबीटी से चलेंगी लंबी दूरी के रूटों की बसें
बाहरी राज्यों के लिए आईएसबीटी कुल्लू से ही लंबे रूटों शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली, जालंधर, पठानकोट, धर्मशाला, मलेरकोटला, हरिद्वार आदि के लिए बसें चलेंगी। इन बसों को जिला मुख्यालय कुल्लू के वामतट पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन से भुंतर की तरफ भेजा जाएगा। लंबे रूटों पर चलने वाली बसें कुल्लू शहर से संचालित नहीं की जाएंगी।
--
केलांग, मनाली, बिजली महादेव और लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को बस अड्डा कुल्लू से संचालित किया जाएगा। लंबे रूटों की बसें एनएच-03 से जाएंगी। इसी प्रकार लोकल रूट भुंतर, बजौरा, बंजार, सैंज के लिए बसें ढालपुर के अस्थायी बस अड्डा से चलेंगी। यह व्यवस्था आगामी निर्देशों तक जारी रहेगी। - खूब राम, आईएसबीटी प्रभारी कुल्लू