फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses were not sent where there were no passengers

Kullu News: जहां सवारियां नहीं, वहां नहीं भेजीं बसें

Tue, 07 Mar 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 07 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Buses were not sent where there were no passengers
कुल्लू। होली के दिन मंगलवार को अधिकतर निजी बसों के पहिए थमे रहे। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी सेवाएं जारी रखीं। हालांकि दिन में 50 फीसदी रूटों पर निगम की बसों को सवारियां नहीं मिलीं। होली के दिन लोग जश्न मनाने में ही व्यस्त रहे।
विज्ञापन

सवारियां न मिलने के कारण निगम ने भी कई रूटों पर बसें नहीं भेजीं। दोपहर के समय जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव गाहर की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर निगम ने गाहर के लिए बस भेज दी। सरकारी संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न हो, इसलिए बस चालकों को भी सावधानी बरतने को कहा गया था।
विज्ञापन

शाम 4 बजे के बाद पाहनाला, सारी कोठी, बिजली महादेव सहित अन्य लोकल रूटों पर बसें भेजी गईं। ये बसें सुबह सवारियां लेकर बस अड्डा कुल्लू पहुंचेंगी। होली को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए बसें चलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कुल्लू और भुंतर के बीच चल रही बसों में कम सवारियां नजर आईं। होली पर अन्य वाहनों की संख्या भी लोकल रूटों पर कम ही देखने को मिली। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि होली के बावजूद कुल्लू में निगम की बस सेवाएं जारी रहीं। दिन के समय कुछ बसों को सवारियां नहीं मिलीं, जबकि शाम के समय लोकल रूटों पर बसों को भेेजा गया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed