{"_id":"64ff4fc3395baadf76058ebe","slug":"bus-trial-from-banjar-to-bahu-unsuccessful-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6752-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार से बाहू तक बस का ट्रायल असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार से बाहू तक बस का ट्रायल असफल
Mon, 11 Sep 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। एचआरटीसी बंजार ने 10 सितंबर को बंजार से बाहू के लिए निगम की बस का ट्रायल किया। ट्रायल के लिए भेजी गई बस को 10 किमी के जिभी से बाहू तक के सफर को आठ घंटे का समय लगा। निगम की बस दोपहर 12 बजे भेजी गई और शाम 8:00 बजे बाहू पहुंची। पांच से छह जगहों पर बस मुश्किल से निकाली गई।
ऐसे में बस का संचालन रुक गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को दुरुस्त करने के बाद ही बस सेवा शुरू की जाएगी। निगम ने निर्णय लिया कि बस को बंजार से घियागी तक चलाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिल सकेगी। अभी लोगों के साथ विद्यार्थियों को टैक्सी में भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ रहा है।
मौसम खुलने के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों की सड़कों को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। ऐसे में निगम भी बसों को भेजने से पहले ट्रायल करवा रहा है। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि बाहू के लिए बस का ट्रायल सफल नहीं हो पाया है। जिभी से लेकर बाहू तक सड़क पांच से छह जगहों पर खराब है। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग को बताया गया है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद बाहू तक बस भेजी जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए फिलहाल बस को बंजार से घियागी तक चलाया जाएगा।
000