{"_id":"67d1c03a67f35de8c401921c","slug":"bus-stand-shops-and-parking-auction-kullu-news-c-89-1-klu1002-143148-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बस स्टैंड की दुकानें और पार्किंग नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बस स्टैंड की दुकानें और पार्किंग नीलाम
Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल बस अड्डा। संवाद
ऑपरेटरों को बस खड़ा करने के लिए देना होगा 70 रुपये शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल के नवनिर्मित बस स्टैंड की पार्किंग और दुकानें नीलाम हो गई हैं। इसके चलते अब यहां बस खड़ी करने के ऑपरेटरों को 70 रुपये देने होंगे। पतलीकूहल बस स्टैंड में दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया है।
पहली मंजिल में एचआरटीसी का बुकिंग ऑफिस, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय, यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बनाया गया है। इसके अलावा दस दुकानें बनाई गई हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रसाधन गृह भी व्यवस्था की गई है।
करीब 7 करोड़ से बने बस स्टैंड का शिलान्यास दो साल पहले स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया था। इस वर्ष विंटर कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया। बस अड्डा परिसर पूरी तरह से रात के सम दुधिया रोशनी से चमका रहता है और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से सुरक्षा और मजबूत हुई है। बस स्टैंड में बनी दुकानों के चालू होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पतलीकूहल बाजार का विस्तार होगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी के आरएम डीके नारंग ने बताया कि बस स्टैंड की सभी 10 दुकानों की नीलामी पूरी हो गई है। बस स्टैंड के अलावा अन्य स्थानों, खासकर चौक पर बसों की अवैध पार्किंग और सवारियों को चढ़ाने-उतारने की समस्या को देखते हुए एसपी कुल्लू को पत्र लिखकर इस पर सख्त कार्रवाई करने का का आग्रह किया है।
--