फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus services return to normal, providing relief to passengers

Kullu News: सामान्य हुई बस सेवाएं, सवारियों को राहत

Fri, 12 Dec 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Bus services return to normal, providing relief to passengers
ग्रामीण क्षेत्रों में समय सारिणी से दौड़ी बसें
विज्ञापन

एक दिन की दिक्कत के बाद हालात में सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकार के जन संकल्प सम्मेलन के बाद परिवहन निगम की बसें सभी रूटों पर दौड़ीं। समय सारिणी के अनुसार हर लोकल रूट पर बसों का संचालन होने से सवारियों ने राहत की सांस ली।
सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। खासकर ग्रामीण रूटों पर सुबह 7:30 बजे से बस सेवा मिली। गत वीरवार को बसें न मिलने से सवारियों को पैदल कई किलोमीटर का सफर करना पड़ा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अंतरराज्यीय बस अड्डा से लोकल रूटों के लिए बसों का संचालन समयसारिणी के अनुसार हुआ। जिन ग्रामीण रूटों पर रात्रि परिवहन सेवा में पहुंची थी, उनका संचालन भी समय पर हुआ। रात्रि परिवहन सेवा की बसें मंडी में जल संकल्प सम्मेलन से निर्धारित गंतव्य पर पहुंची थीं। शुक्रवार सुबह स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा मरीजों, कर्मचारियों और आम लोगों को पैदल सफर से निजात मिली। अंतरराज्यीय बस अड्डा में दोपहर बाद 3:00 बजे सवारियों की संख्या बेहद कम देखने को मिली। ढालपुर, भुंतर, मनाली बस अड्डा में भी आम दिनों की तरह सवारियों की भीड़ नजर नहीं आई। शाम 7:00 बजे तक लोकल रूटों पर निगम की बस सेवा जारी रही। उधर, बस अड्डा प्रभारी कुल्लू खूब राम ने कहा कि बसें सरकार के जन संकल्प सम्मेलन के लिए बुक थीं। इन्हें वीरवार शाम को ही निर्धारित रूटों पर रिपोर्ट करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed