फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus services on 20 roads came to a halt due to rain.

Kullu News: बरसात से 20 सड़कों पर थम गए बसों के पहिए

Thu, 09 Jul 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bus services on 20 roads came to a halt due to rain.
कुल्लू। बरसात शुरू होते ही लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सड़कों पर निगम की बसों के साथ छोटे वाहनों के पहिए थमने लगे हैं।
विज्ञापन

इस कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात में पैदल जाना पड़ रहा है। कुल्लू से आनी वाया शुश बस रूट बरसात की भेंट चढ़ गया है। इससे रघुपुरपुढ़, शिल्ही जांजा और साथ लगती मंडी जिले की 15 पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खनेरनाला के पास जलस्तर बढ़ने से सड़क भी बह गई और इस रूट पर चलने वाली निगम की बस सेवा ठप हो गई है। इस तरह की समस्या जिले की 20 सड़काें पर चल रही है।
विज्ञापन

बसों के साथ-साथ छोटे वाहन भी नहीं दौड़ पा रहे हैं। इसमें कुल्लू खंड की चार सड़कें ठप है जबकि मनाली में तीन और बाह्य सराज आनी-निरमंड की 13 सड़कें शामिल है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बरसात के मौसम में जान को जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। वीरवार को कुल्लू से वाया जलोड़ी दर्रा रामपुर गई निगम की बस कांडूगाड़ के पास तकनीकी खराबी आने से खड़ी हो गई। बस सवारियों से भरी थी और परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में लोगों को टैक्सियों से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि बरसात में चालकों काे जहां तक सड़कें बस योग्य हैं, वहां तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed